चमोली में नशा मुक्ति सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

चमोली : जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित नशा मुक्ति सप्ताह के तहत शनिवार को पीएम श्री राजकीय केंद्रीय विद्यालय, गोपेश्वर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने किया।
पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं और आमजन को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई तथा पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता में अपर्णा ने प्रथम, अमीषा ने द्वितीय और साक्षी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में मानसी तोपाल प्रथम, अन्वीक्षा जोशी द्वितीय और आराध्या तृतीय रहीं। विजेताओं को मोमेंटो तथा उपस्थित विद्यार्थियों को टी-शर्ट वितरित की गई।
इंस्पेक्टर सत्येंद्र बुटोला ने कहा कि तंबाकू, शराब और अन्य मादक पदार्थों का सेवन कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है और इससे व्यक्ति, परिवार तथा समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
बाल संरक्षण अधिकारी रजनी पंवार ने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल, योग, व्यायाम और रचनात्मक गतिविधियों से युवाओं को जोड़कर नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं संचार प्रबंधक उदय सिंह रावत ने बताया कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पुष्पलता आर्य, वीरेंद्र कोटियाल, गजेंद्र सिंह, नितिन देवराड़ी, परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन राजीव नौटियाल आदि मौजूद थे।





Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेट्रोल पंपों पर बिकेंगे पहाड़ के उत्पाद, “हिलान्स आउटलेट” से महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार, रीप और जिला प्रशासन ने इंडियन ऑयल के साथ किया समझौता

Sat Jun 27 , 2026
पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद, रीप परियोजना से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार, डोईवाला  पेट्रोल पंप में खुलेगा प्रदेश का पहला ‘हिलान्स आउटलेट’ देहरादून : उत्तराखंड के पहाड़ों में अब केवल मौसम का मिजाज ही नहीं बदल रहा, बल्कि यहाँ की ग्रामीण महिलाओं […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!