उत्तराखंड: सड़क की बदहाली के खिलाफ अनोखा विरोध, लोगों ने किया गड्ढों का पूजन

पुरोला/उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले की पुरोला विधानसभा के मोरी क्षेत्र में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का अनोखा विरोध देखने को मिला। गैंचवाण, देवरा, गुराड़ी, पैसर, हलटाड़ी और दंणगाण गांवों के लोगों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों का विधिवत पूजन कर विधायक, सरकार और प्रशासन की सद्बुद्धि की कामना की।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से वे सड़क के डामरीकरण, गड्ढों की मरम्मत और नालियों के निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यह सड़क सात गांवों की प्रमुख संपर्क सड़क है और सेब सहित कृषि उत्पादों के परिवहन का मुख्य मार्ग भी है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। पिछले सेब सीजन में भी कई वाहन हादसे का शिकार हुए थे, जिससे बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का स्थायी सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उक्रांद का केके डिमरी ने थामा दामन, सियासत गर्म

Sun Jul 5 , 2026
-बदरीनाथ तथा कर्णप्रयाग सीटें बनी राष्ट्रीय दलों को चुनौती गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने भी उत्तराखंड क्रांति दल का दामन थाम लिया है। इसके चलते चमोली जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। बताते चलें कि कमल किशोरी डिमरी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रहे हैं। शिक्षा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!