कोटद्वार में 36 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कोटद्वार : ऑपरेशन प्रहार के तहत पौड़ी पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड़ने के अभियान में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशों पर जनपदभर में नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक नेटवर्क को चिन्हित कर उसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा दिन-रात सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं। 

इसी क्रम में आज 10 जुलाई को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता मंमगाई के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में कोटद्वार व सीआईयू टीम द्वारा चैकिग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कौडिया रेलवे फाटक से आज कौडिया कैम्प की तरफ मजार के गेट के पास से दो युवकों संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया गया जिनकी चेकिंग करने पर दोनों युवकों के कब्जे से पुलिस टीम को कुल 120 ग्राम स्मैक (सोहेल उम्र- 21 वर्ष , निवासी-पथरी हरिद्वार के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक व साहिब उम्र- 20 वर्ष, निवासी- धनपुरा हरिद्वार के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक) बरामद हुई । युवकों से स्मैक बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-152/2026, धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूर्णतः ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

 पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0- 152/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट।

नाम पता अभियुक्त

  • सोहेल (उम्र- 21 वर्ष) पुत्र मांगा हसन, निवासी- धनपुरा, पथरी, जनपद- हरिद्वार।
  • साहिब (उम्र- 20 वर्ष) पुत्र कय्यूम, निवासी- धनपुरा, पथरी, जनपद- हरिद्वार।

बरामदगी

  •  अभियुक्तगणो के कब्जे से कुल 120 ग्राम स्मैक बरामद (कीमत लगभाग 36 लाख रू0/-)
  • (सोहिल के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक व साहिब के कब्जे से 60 ग्राम स्मैक बरामद)

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त तक कर सकेंगी आवेदन

Fri Jul 10 , 2026
पौड़ी : उत्तराखण्ड सरकार ने एकल (निराश्रित), परित्यक्ता एवं विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को उनके निवास स्थान […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!