पौड़ी गढ़वाल : सेना में लेफ्टिनेंट बने धसमानी गांव के विवेक

पौड़ी : पौड़ी गढ़वाल जिले के पोखड़ा ब्लॉक स्थित धसमानी गांव के विवेक कुमार धस्माना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चयन की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

विवेक कुमार धस्माना भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सच्चिदानंद धस्माना के पौत्र तथा वीरेंद्र धस्माना के पुत्र हैं। सैन्य परिवार से जुड़े विवेक का बचपन से ही भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना था। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

विवेक के पिता वीरेंद्र धस्माना ने बताया कि बेटे ने लगातार मेहनत और अनुशासित दिनचर्या के साथ तैयारी की। उन्होंने कहा कि विवेक की सफलता पूरे धसमानी गांव और पोखड़ा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगी।

विवेक के लेफ्टिनेंट बनने की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने परिवार को बधाई दी और विवेक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर अन्ना हजारे का पीएम मोदी को पत्र, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Thu Jul 23 , 2026
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेने, […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!