ऋषिकेश में विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने, शांति भंग की आशंका पर 8 गिरफ्तार

ऋषिकेश। दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों के कुछ लोग अपनी शिकायतें लेकर कोतवाली ऋषिकेश पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और वाद-विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष उग्र होकर एक-दूसरे से झगड़ा करने का प्रयास करने लगे। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को दोनों पक्षों के कुछ व्यक्ति अपनी शिकायतों के संबंध में कोतवाली ऋषिकेश पहुंचे थे। पुलिस द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में तीखी कहासुनी होने लगी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के आठ व्यक्तियों एवं महिलाओं को धारा 170(1), 126 एवं 135 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का विवरण

  1. अमित वर्मा पुत्र स्व. सत्यपाल वर्मा, निवासी गली नंबर 06, सुभाष नगर, बनखंडी, ऋषिकेश, उम्र 45 वर्ष।
  2. रूपा वर्मा पत्नी अमित वर्मा, निवासी उपरोक्त।
  3. कुसुम कालीव पत्नी शशी कपूर कालीव, निवासी साकेत कॉलोनी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।
  4. रमा वर्मा पुत्री स्व. सत्यपाल वर्मा, निवासी गली नंबर 06, बनखंडी, ऋषिकेश।
  5. मंजु पत्नी मनोज, निवासी गली नंबर 01, भरत नगर, पुरानी चुंगी, ऋषिकेश, उम्र 38 वर्ष।
  6. हर्षिता पुत्री मनोज, निवासी गली नंबर 01, भरत नगर, पुरानी चुंगी, ऋषिकेश।
  7. शकुन्तला पत्नी अशोक कुमार, निवासी गली नंबर 01, भरत नगर, पुरानी चुंगी, ऋषिकेश, उम्र 56 वर्ष।
  8. सविता पत्नी सुनील, निवासी गली नंबर 01, भरत नगर, पुरानी चुंगी, ऋषिकेश, उम्र 42 वर्ष।

पुलिस टीम ने संभाली स्थिति

विवाद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और दोनों पक्षों को नियंत्रित करने में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई। कार्रवाई करने वाली टीम में म0उ0नि0 सीमा राघव, अ0उ0नि0 योगेन्द्र दत्त, म0कानि0 कविता और म0कानि0 पूजा उनियाल शामिल रहीं।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए एहतियाती कार्रवाई की गई, ताकि दोनों पक्षों के बीच विवाद और अधिक न बढ़े तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!