पौड़ी गढ़वाल : रांसी स्टेडियम में लगभग 500 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा

पौड़ी : मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत रांसी स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में लगभग 500 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 से अंडर-17, अंडर-17 से अंडर-19, अंडर-19 से अंडर-21 तथा अंडर-21 से अंडर-23 आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रत्येक आयुवर्ग से 25 बालक और 25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इस प्रकार चारों आयुवर्गों से कुल 200 बालक-बालिकाओं का चयन किया जा रहा है। चयनित खिलाड़ियों को खेल सामग्री खरीदने के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके साथ ही मार्च 2027 तक प्रतिमाह 2 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में इंडोर खेलों के तहत टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो, बॉक्सिंग और ताइक्वांडो तथा आउटडोर खेलों में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, फुटबाल, बास्केटबाल, हॉकी और कबड्डी को शामिल किया गया। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि एथलेटिक्स में तीन बालक और तीन बालिकाओं का चयन किया जाएगा, जबकि अन्य खेलों में दो-दो बालक और बालिकाओं का चयन होगा। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति और खेल सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीता सर्किट को पर्यटन मानचित्र पर मिलेगी नई पहचान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने किया स्थलीय निरीक्षण

Sat Aug 22 , 2026
विदाकोटी मंदिर, फलस्वाड़ी सीता माता मंदिर, वाल्मीकि मंदिर और लक्ष्मण मंदिर के विकास की बनेगी कार्ययोजना, ग्रामीणों से भी लिए सुझाव पौड़ी। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्रस्तावित सीता सर्किट को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दिशा में शनिवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने संबंधित विभागों के अधिकारियों […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!