टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन

टिहरी। टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 27वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को क्रीड़ा विकास एवं खिलाड़ी कल्याण संघ-टिहरी का भी समर्थन मिल रहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर 1 सितंबर से शुरू हुआ क्रमिक अनशन भी 11वें दिन जारी रहा।

क्रमिक अनशन पर राहुल बुटोला और अनीस खान बैठे। वहीं जीतराम भट्ट लगातार 39वें दिन सत्याग्रह कर रहे हैं। उनके साथ असद आलम, अनिरुद्ध राणा, संजय रत्नाकर, धीरेन्द्र रावत, शिव कुमार ‘शिब्बू’ और अनमोल चौहान भी सत्याग्रह में शामिल हैं। आंदोलन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी लखबीर चौहान और देवेन्द्र नौडियाल संभाल रहे हैं।

जनभावनाओं का सम्मान कर शीघ्र निर्णय ले सरकार

सत्याग्रही असद आलम ने कहा कि टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर आंदोलन को 27 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान सैकड़ों लोग धरना और क्रमिक अनशन में भाग ले चुके हैं, जबकि हजारों लोग प्रत्यक्ष एवं सक्रिय रूप से आंदोलन से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि टिहरी की जनता लंबे समय से मेडिकल कॉलेज की मांग कर रही है। ऐसे में शासन को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इसके निर्माण की शीघ्र घोषणा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज को लेकर सरकार की ओर से पूर्व में घोषणा की जा चुकी है। अब इस दिशा में ठोस निर्णय लेते हुए निर्माण प्रक्रिया शुरू करने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप टिहरी शहर में हो निर्माण : बुटोला

क्रमिक अनशन में शामिल राहुल बुटोला ने कहा कि मुख्यमंत्री की पूर्व घोषणा के अनुरूप टिहरी शहर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टिहरी जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। सरकार को इस मामले में स्पष्ट और निर्णायक कदम उठाना चाहिए।

बड़ी संख्या में लोग आंदोलन से जुड़े

धरना स्थल पर राकेश भूषण गोदियाल, चंडी प्रसाद डबराल, भगवान चंद रमोला, नरोत्तम दत्त जखमोला, कमल सिंह मेहर, शिवराज सिंह सजवाण, भगवान सिंह रावत, संदीप रावत, लखबीर चौहान, देवेन्द्र नौडियाल, कुलदीप पंवार, मनोज शाह, अमित रतूड़ी समेत अनेक आंदोलनकारी मौजूद रहे।

संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग पूरी होने तक आंदोलन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखा जाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा

Sat Sep 12 , 2026
पौड़ी : पौड़ी नेशनल हाईवे पर कोटद्वार-दुगड्डा के बीच भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2023 की आपदा के बाद चिह्नित किए गए 11 डेंजर जोन का ट्रीटमेंट अभी शुरू नहीं हो पाया है। इसी बीच दुर्गादेवी के बाद अब दुगड्डा के चूनाधारा क्षेत्र में नया भूस्खलन […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!