महिला सशक्तिकरण को लेकर गोष्ठी आयोजित

कोटद्वार : ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की ओर से 15 सितंबर को दुर्गापुर क्षेत्र स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता सुनीता कोटनाला ने महिलाओं को समूह बनाकर आत्मनिर्भर बनने तथा लखपति दीदी योजना का लाभ उठाने की जानकारी दी।

समाजसेवी गौरव जोशी ने कहा कि नारी सशक्त होगी, तभी देश सशक्त होगा। इस दौरान महिला समूह की 50 महिलाओं को नारी शक्ति किट वितरित की गई। ग्राविस संस्था के समन्वयक रोशन लाल कुकरेती ने संस्था की गतिविधियों और कृषि उत्पादन व फल बागवानी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सम्मान-2026 से सम्मानित प्रो. चंद्र मोहन कुकरेती को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिराज सिंह रावत ने की। इस अवसर पर कृषि समन्वयक अधिकारी शशि बिनजोला, पार्षद सुखपाल शाह समेत बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही। संचालन नीलम आर्य ने किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प – डॉ. धन सिंह रावत

Wed Sep 16 , 2026
देहरादून : वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित “विज्ञान सेतु–कनेक्टिंग स्टूडेंट्स” कार्यक्रम में “युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने व स्टेम (STEM) शिक्षा को बढ़ावा देने पर विचार रखे गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि विज्ञान […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!