तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति

रिखणीखाल : कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व लैंसडौन के अंतर्गत मैदावन रेंज की कम्पार्टमेन्ट 32 कोर जोन में बसे तैड़िया गांव में विकास की संभावनाओं के न होने पर सभी ग्राम वासियों की हुई संयुक्त बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने विस्थापन प्रक्रिया को परवान चढ़ाने के लिए आमसहमति प्रस्ताव पारित कर विभाग व शासन से मांग की है। 

गौरतलब है कि ग्राम तैड़िया रिखणीखाल प्रखण्ड के ग्राम पंचायत काण्डा का राजस्व ग्राम है जो पार्क में स्थित है। वर्ष 2000 से 2016 तक चली विस्थापन प्रक्रिया को शासन में लम्बित होने पर पुनः विभागीय अधिकारियों द्वारा गांव में पहुंच कर अस्थाई विकास के साथ साथ विस्थापन का प्रस्ताव मांगने की पैरवी की। जिस पर सभी ग्राम वासियों ने एनटीसीए की गाइडलाइंस के विकल्प दो पर व विविध सुविधाओं से लैस विस्थापन पर हामी भर दी है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिनीता ध्यानी ने बताया कि कठोर वन कानूनों के चलते आमूल चूल वैकासिक सीमित तौर पर संभव तो है लेकिन हर कदम पर विभाग की अनुमति व जी हुजूरी के लिए ग्रामीण जूझते रहें ऐसा होते हुए वर्षों बीत गए। जिससे बेहतर है कि एक तरफ सहमति भी दी जाएगी और दूसरे छोर से विभागीय सहयोग से हरसंभव कोशिश जारी रहेगी। इस अवसर पर कोर कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष बिनीता ध्यानी, सचिव राधावल्लभ, कोषाध्यक्ष धर्मानन्द ध्यानी, उपाध्यक्ष शक्तिधर प्रसाद, महिला उपाध्यक्ष सुषमा ध्यानी जखमोला, मीडिया डॉ. अम्बिका प्रसाद, संयोजक भगवती प्रसाद, संरक्षक गुणानन्द, आय-व्यय निरीक्षक अशोक कुमार को बनाया गया। साथ ही अलग-अलग स्थानों के प्रतिनिधि भी बनाये गये जिनमें भगवती प्रसाद, सुनील कुमार, सोहनलाल, वेदप्रकाश, दिनेश चन्द्र मनीष को नियुक्त किया गया। 

बैठक में वक्ताओं ने गांव की दुर्दशा के लिए शासन प्रशासन व वनविभाग को दोषी ठहराया और शर्तों पर विस्थापन प्रक्रिया को लेकर सहमति जताई। स्थानीय व्यापार मण्डल सभागार मालिनी मार्केट कोटद्वार में कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ.अम्बिका प्रसाद ध्यानी के अलावा वयोवृद्ध बी डी ध्यानी,सतीश चन्द्र, कुशलानन्द, कुलदीप, गिरीश चंद्र, दीपक, प्रकाश चन्द्र, सतेंद्र प्रसाद, मनोज, बालमुकुंद, सन्दीप, कांशीराम, किशनचंद्र, रोशनी, घुंघरी देवी, चण्डी प्रसाद, कुलदीप, सौरभ, सूरज, रेवतीनन्दन, पंकज, प्रवीन, चण्डी प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद आदि समेत बासठ लोग मौजूद रहे। बैठक में जलपान के लिए 1400/-रुपये सूबेदार सतीश चन्द्र ध्यानी द्वारा दिये गये तथा सभी उपस्थित ग्रामीणों द्वारा भाविष्यिक कार्रवाई के लिए सहयोग राशि प्रति परिवार/भूमिधर के हिसाब से एकत्र कर संग्रह करने का आह्वान किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM धामी का एक्शन, ज्योलिकोट दूषित पेयजल मामले में 06 इंजीनियर निलंबित

Fri Sep 25 , 2026
देहरादून/नैनीताल। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति और उससे जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के मामले में उत्तराखंड सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में उत्तराखंड जल संस्थान और पेयजल […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!