जिला योजना में धीमी प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश

पौड़ी : मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने विकास भवन कार्यालय में जिला योजना की समीक्षा बैठक लेते हुए विभागवार भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत एवं अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला योजना के तहत अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष वर्तमान में कुल 41.32 प्रतिशत व्यय हुआ है।

गत दिवस देर सायं आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने लोनिवि लैन्सडौन द्वारा जिला योजना की अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष की जा रही धीमी व्यय प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप भौतिक एवं वित्तीय प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण खण्ड पौड़ी की भी धीमी प्रगति पर आवश्यक सुधार लाने को कहा।

मुख्य विकास अधिकारी ने जल संस्थान यांत्रिक शाखा कोटद्वार, उरेडा, सिंचाई खण्ड दुगड्डा, स्वास्थ्य विभाग, होम्योपैथिक चिकित्सा, प्राथमिक शिक्षा एवं कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि इस माह के अंत तक कम से कम 60 प्रतिशत भौतिक एवं वित्तीय प्रगति हासिल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी रमेश चंद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र पांडे, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खण्ड विवेक सेमवाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान त्रेपन रावत, जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भण्डारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी

Sun Oct 4 , 2026
पौड़ी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कारागार पौड़ी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।  शिविर की अध्यक्षता जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्म सिंह ने की। इस दौरान बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!