CBI से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का आश्वासन

देहरादून : उत्तराखण्ड के चर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण में उनके पिता वीरेन्द्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने आज दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। पौड़ी संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी की अगुवाई में हुई इस मुलाकात के दौरान परिजनों ने मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अपनी बात रखी और निष्पक्ष एवं न्यायसंगत जांच की अपेक्षा जताई।

मुलाकात के दौरान CBI अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं का परीक्षण कर निष्पक्ष तरीके से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। परिवार की मांग है कि मामले के हर महत्वपूर्ण तथ्य पर गंभीरता से विचार किया जाए। अब इस प्रकरण में जांच की आगे की कार्रवाई पर लोगों की नजरें बनी हुई हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनगणना के लिए चमोली में 33 फील्ड ट्रेनर तैयार, एक दिसंबर से शुरू होगा गणना कार्य

Sat Oct 17 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। जनगणना को समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए चमोली में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित जिला सभागार में 33 फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। अब ये ट्रेनर जनपद के विभिन्न चार्ज स्तरों पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!