चक्रव्यूह के मंचन के कलाकारों को किया सम्मानित

गोपेश्वर (चमोली)। महाभारत के चक्रव्यूह प्रसंग को मंच पर जीवंत करने वाली अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों को राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने सम्मानित किया।

इस मौके पर विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि रंगमंच हमारी सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम है। चक्रव्यूह जैसे प्रसंगों का मंचन नई पीढ़ी को भारतीय इतिहास, परंपराओं और गौरवशाली संस्कृति से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों ने जिस समर्पण और मेहनत से इस प्रस्तुति को तैयार किया, वह सराहनीय है। स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन और बेहतर मंच मिलना चाहिए, ताकि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सके।

अति विशिष्ट अतिथि हरिकृष्ण भट्ट ने भी संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लोक संस्कृति और रंगमंच की परंपरा को मजबूत करते हैं। अक्षत नाट्य संस्था की ओर चक्रव्यूह का मंचन गोपेश्वर के साथ देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित विरासत कार्यक्रम और गढ़वाल सभा में भी किया गया था।

इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश डोभाल, व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद जोशी, ऊषा रावत, दीपक भट्ट, प्रीति नेगी, राकेश बिष्ट, संस्था अध्यक्ष विजय वशिष्ठ, कमल किशोर डिमरी, ओमप्रकाश पुरोहित, दीवान सिंह नेगी, धीरू बिष्ट, अमित मिश्रा, संजू झिक्वाण, धीरेन्द्र गरोड़िया, मंजू बिष्ट, धीरज राणा, ललित किमोठी आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिंकू राजगुरू की ‘जिजाई’ का दमदार ट्रेलर रिलीज़, महिला संघर्ष और स्वाभिमान की कहानी 20 नवंबर को सिनेमाघरों में

Mon Nov 16 , 2026
मुंबई। महिला के संघर्ष, स्वाभिमान और अन्याय के खिलाफ उसके प्रतिरोध की कहानी को पर्दे पर लेकर आ रही ज़ी स्टूडियोज़ की आगामी मराठी फिल्म ‘जिजाई’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। फिल्म में अभिनेत्री रिंकू राजगुरू केंद्रीय भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर में उन्हें पहली बार एक सशक्त और […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!