मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी,वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ पूजा पर्व से वापस लौटते समय अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान खटीमा में एक अनूठी सहजता का परिचय दिया। इस दौरान उन्होंने मेलाघाट रोड स्थित प्रदीप एंड कंपनी की दुकान पर रुककर साड़ी खरीदी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों और दुकान स्वामियों से संवाद किया तथा उनके व्यापारिक हाल-चाल की जानकारी ली। एक स्थानीय प्रतिष्ठान से साड़ी खरीद कर उन्होंने वोकल फॉर लोकल और लघु व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।मुख्यमंत्री की इस आत्मीय और सरल पहल से दुकान के स्वामियों तथा स्थानीय व्यापारियों में विशेष उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : शरदोत्सव फुटबॉल प्रतियोगिता में वार्ड-3 और वार्ड-9 की शानदार जीत

Mon Nov 16 , 2026
पौड़ी : जिला प्रशासन तथा नगर पालिका पौड़ी के तत्वावधान में आयोजित शरदोत्सव के अंतर्गत वार्डवार फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दिन के पहले मुकाबले में वार्ड संख्या 03 ने वार्ड संख्या 06 को 7-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं दूसरे […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!