पौड़ी गढ़वाल : शरदोत्सव फुटबॉल प्रतियोगिता में वार्ड-3 और वार्ड-9 की शानदार जीत

पौड़ी : जिला प्रशासन तथा नगर पालिका पौड़ी के तत्वावधान में आयोजित शरदोत्सव के अंतर्गत वार्डवार फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दिन के पहले मुकाबले में वार्ड संख्या 03 ने वार्ड संख्या 06 को 7-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में वार्ड संख्या 09 ने बेहद रोमांचक पेनाल्टी शूटआउट में वार्ड संख्या 05 को 13-12 से शिकस्त दी।
 
दूसरे दिन के पहले मैच का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने किया। मुकाबले में वार्ड संख्या 03 की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए वार्ड संख्या 06 पर दबाव बनाए रखा और सात गोल दागकर शानदार जीत हासिल की।
 
वहीं दिन का दूसरा मुकाबला वार्ड संख्या 09 और 05 के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और निर्धारित समय तक मुकाबला 3-3 गोल की बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट से मैच का निर्णय हुआ, जिसमें वार्ड संख्या 09 ने 13-12 से जीत दर्ज कर अगले चरण में जगह बनाई। इस मुकाबले का शुभारंभ पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा ने किया। प्रतियोगिता में वार्डों की टीमों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा से खेल के प्रति युवाओं का उत्साह भी देखने को मिल रहा है।
 
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, सभासदों एवं पालिका कार्मिकों ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड की अद्वैता काला बनीं प्रसार भारती की प्रधान सलाहकार

Mon Nov 16 , 2026
पौड़ी गढ़वाल : उत्तराखंड की प्रतिभाएं लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में पौड़ी गढ़वाल के सुमाड़ी गांव की मूल निवासी अद्वैता काला ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें देश के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती का प्रधान सलाहकार (Principal Advisor) […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!