मध्यप्रदेश से निकला नाबालिग बालक पहुंचा लक्ष्मणझूला, भटके मासूम को पौड़ी पुलिस ने दिया सहारा

लक्ष्मणझूला : पुलिस मुख्यालय द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की खोजबीन हेतु “ऑपरेशन स्माईल” अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद की ऑपरेशन स्माईल टीम को गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में 12 मार्च 2026 को प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं सत्यापन करने के क्रम में पुलिस टीम को एक बालक संदिग्ध अवस्था में अकेले घूमता हुआ दिखाई दिया। बालक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम द्वारा उसे तत्काल संरक्षण में लेकर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान बालक ने अपना नाम सोनू (काल्पनिक नाम) निवासी- ब्यावरा गुना, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। नाबालिग की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा बालक को अपने संरक्षण मेंलिया गया। तथा बालक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना ब्यावरा, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) पुलिस से संपर्क स्थापित किया गया। संबंधित थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बालक के संबंध में उसके परिजनों द्वारा दिनांक 11 मार्च 2026 को थाना ब्यावरा में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक 10 मार्च 2026 को सुबह घर से हॉस्पिटल जाने के लिए निकला था, किंतु वह न तो वहां पहुँचा और न ही वापस घर लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद बालक का कोई पता नहीं चल पाया। लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर थाना ब्यावरा पुलिस से संपर्क कर आवश्यक विवरण एवं बालक के परिजनों से संपर्क कर बालक के मिलने की सूचना दी गई। जिसके पश्चात बालक की माता तथा मध्य प्रदेश पुलिस के हे0का0 प्रेम नारायण सिंह कोतवाली लक्ष्मणझूला में उपस्थित हुए। इसके उपरांत कोतवाली लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा बालक एवं उसके परिजनों की काउंसलिंग कर बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी

Sat Mar 14 , 2026
स्वदेश दर्शन के तहत 76 परियोजनाएं स्वीकृत, 75 पूरी; स्वदेश दर्शन 2.0 और सीबीडीडी पहल से पर्यटन स्थलों के समग्र विकास पर जोर देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने संसद में स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत पर्यटन परियोजनाओं को लेकर प्रश्न उठाया। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!