पौड़ी गढ़वाल : वित्तीय साक्षरता शिविर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व डिजिटल सुरक्षा पर किया जागरुक

पौड़ी : उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा पौड़ी में गुरुवार को भारतीय रिज़र्व बैंक एवं लीड बैंक के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन को बैंकिंग सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरुक किया गया।

भारतीय रिज़र्व बैंक के एलडीओ भरत आनंद ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल माध्यमों की सही जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने लोगों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए इन योजनाओं से जुड़कर भविष्य को सुरक्षित बनाने का आह्वान किया गया। इसके अलावा बैंक खाताधारकों बढ़ते साइबर अपराधों और डिजिटल फ्रॉड से बचाव को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को कहा कि अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता विवरण या एटीएम पिन साझा न करें। इसके साथ ही केवाईसी, सीकेवाईसी एवं बैंकिंग प्रक्रियाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गयी।

उन्होंने राज्य सरकार की रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता से संबंधित प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, जिसमें बैंक खाताधारक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के.एस. रावत, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विशाल खत्री सहित बैंक अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़ी खबर : बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, देशभर में महंगा हुआ ईंधन

Fri May 15 , 2026
नई दिल्ली :  लंबे समय से लग रहे कयास आखिरकार शुक्रवार को सच साबित हो गए, जब देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 3.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3.11 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!