मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने संभाला कार्यभार, विकास भवन का किया निरीक्षण

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत विकास भवन सभागार सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्थाओं एवं विभागीय कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न अनुभागों में जाकर कर्मचारियों से संवाद किया तथा कार्यालय संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संचालित योजनाओं, लंबित प्रकरणों तथा विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों, पत्रावलियों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने रिकॉर्ड अद्यतन रखें। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कार्यालयों में साफ-सफाई, अनुशासन एवं कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखी जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा योजनाओं की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार में विकास कार्यों को मिली गति, झंडीचौड़ उत्तरी में पेयजल योजना का शिलान्यास

Fri May 15 , 2026
कोटद्वार : विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नं० 38 झंडीचौड़ उत्तरी में उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा राज्य सेक्टर कार्यक्रम के अंतर्गत “सिगड्डी पेयजल योजना” के तहत नलकूप खनन एवं पम्पिंग कार्य का शिलान्यास संपन्न हुआ। इस महत्वाकांक्षी योजना की स्वीकृत लागत ₹124.00 लाख निर्धारित की गई है। उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!