पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़ निकले बुजुर्ग का सहारा बनी पुलिस

कोटद्वार : बीती 6 मई को सिद्धबली मंदिर क्षेत्र में ड्यूटी पर नियुक्त महिला होमगार्ड मंजू द्वारा एक बुजुर्ग व्यक्ति को संदिग्ध एवं लावारिस अवस्था में घूमते हुए देखा गया। बुजुर्ग व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान एवं असहाय प्रतीत हो रहे थे। मानवीय संवेदनशीलता एवं सतर्कता का परिचय देते हुए महिला होमगार्ड द्वारा तत्काल इसकी सूचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) कोटद्वार को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही AHTU टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा बुजुर्ग व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर AHTU कार्यालय लाया गया। जहां उनकी आवश्यक देखभाल करते हुए प्रेमपूर्वक पूछताछ की गई। जानकारी करने पर बुजुर्ग व्यक्ति ने अपना नाम कल्याण सिंह निवासी नजीबाबाद, जिला बिजनौर (उ०प्र०) बताया। उन्होंने बताया कि घरेलू एवं पारिवारिक विवाद के चलते वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे तथा पिछले कुछ समय से कोटद्वार क्षेत्र में भटक रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल नजीबाबाद पुलिस से समन्वय स्थापित कर संबंधित पते एवं पहचान का सत्यापन कराया गया। साथ ही परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनसे संपर्क किया गया। पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप परिजनों को बुजुर्ग के सुरक्षित होने की सूचना दी गई। कुछ समय पश्चात बुजुर्ग की पत्नी AHTU कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने बताया कि परिवार द्वारा लगातार उनकी खोजबीन की जा रही थी तथा स्थानीय पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसके उपरांत काउंसलिंग कर बुजुर्ग कल्याण सिंह को सकुशल उनकी पत्नी के सुपुर्द किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाता गांव में प्राथमिक विद्यालय संचालन की मांग

Fri May 15 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ ब्लाॅक केे ग्राम लाता के ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के संचालन की मांग को लेकर बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से विद्यालय की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है तथा […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!