कोटद्वार : धोखाधड़ी एवं घटतोली के मामलों में फरार 2 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

कोटद्वार :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील कर, अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए। 

 

इसी क्रम में थाना देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा न्यायालय द्वारा जारी वाद संख्या 01/2020, धारा 420, 467, 468 भारतीय दण्ड संहिता एवं धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित फरार वारण्टी लोकेश थापा को कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय ACJM कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या- 2088 /2024, धारा-24 बाट माप तोल से संबंधित फरार वारण्टी नईम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

गिरफ्तार वारंटी का विवरण:

1. लोकेश थापा पुत्र वीरू थापा, निवासी नेपाल।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रेक फेल होने से बदरीनाथ से लौट रही बस हादसे का शिकार, दो यात्री घायल

Wed Jun 17 , 2026
लामबगड़ में सड़क किनारे पत्थरों से टकराई बस, पुलिस ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान जोशीमठ (चमोली)। श्री बदरीनाथ धाम से वापस लौट रही एक यात्री बस बुधवार को लामबगड़ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस संख्या सीएच02ए ए 5747 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थरों से टकरा गई, जिससे […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!