गैरसैंण में 232 करोड़ की योजनाओं का धमाका, पेयजल बांध पर 123 करोड़

  • धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
  • भू-धंसाव से सुरक्षा और सड़क नेटवर्क पर भी जोर
  • भराड़ीसैंण से विकास योजनाओं को रफ्तार देने का संदेश

भराडीसैण (चमोली)। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के लिए 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 197.87 करोड़ रुपये की छह योजनाओं की आधारशिला रखी गई, जबकि 34.04 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई छह योजनाएं जनता को समर्पित की गईं। कार्यक्रम में सबसे बड़ा निवेश गैरसैंण की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए रामगंगा नदी पर प्रस्तावित बांध निर्माण पर किया गया है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, भरत चैधरी, स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

पेयजल और भू-धंसाव पर बड़ा निवेश

गैरसैंण शहर और आसपास की आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 122.69 करोड़ रुपये की लागत से रामगंगा नदी पर बांध निर्माण का शिलान्यास किया गया। कर्णप्रयाग विकासखंड के बहुगुणानगर में भू-धंसाव से सुरक्षा के लिए 50.18 करोड़ रुपये के कार्य भी शुरू किए जाएंगे। दोनों योजनाओं पर कुल 172.87 करोड़ रुपये खर्च प्रस्तावित हैं। इसके अलावा 12.16 करोड़ रुपये से राजकीय पॉलिटेक्निक गैरसैंण का भवन बनाया जाएगा और बछुवाबाण आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन अनुरक्षण पर 22.75 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए कुमोली रैवान और फरखण्डे मोटर मार्गों से संबंधित कार्यों का भी शिलान्यास किया गया।

सड़क, शिक्षा और सुरक्षा को मिली नई सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने 14.82 करोड़ रुपये की लागत से खजुरखाल-भण्डारीखोड़-कुनीगाड़ मोटर मार्ग के उच्चीकरण और राजकीय इंटर कॉलेज गैरसैंण में 4.37 करोड़ रुपये से बने ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। सारकोट-भराड़ीसैंण मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण पर 4.03 करोड़ रुपये तथा कारगिल शहीद रणजीत सिंह (आगर-जिनगोड़) मोटर मार्ग के नवीनीकरण पर 2.17 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। गैरसैंण में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से बने फायर यूनिट भवन और 4.24 करोड़ रुपये के नए थाना भवन का भी लोकार्पण किया गया। इन सुविधाओं से अग्निशमन और पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली की तीनों सीटों पर कमल खिलाने की तैयारी में जुटी भाजपा

Fri Oct 30 , 2026
प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और महामंत्री दीप्ति रावत ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने पर जोर गोपेश्वर (चमोली)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने चमोली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत के लिए संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!