श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान

देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक, देहरादून द्वारा 41वें नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर विशेष जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नेत्रदान के प्रति जागरूक करना तथा नेत्रदान करने वाले दिवंगत दाताओं एवं उनके परिवारों के अमूल्य योगदान को सम्मान देना रहा।

बुधवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नेत्रदान करने वाले दिवंगत दाताओं के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उन नर्सिंग स्टाफ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया, जो अस्पताल में मृत्यु की सूचना समय पर नेत्र बैंक तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सक्रिय सहयोग से संभावित नेत्रदाताओं की पहचान तथा निर्धारित समय में कॉर्निया संग्रह संभव हो पाता है।

कार्यक्रम में एसएमआई आई बैंक की निदेशक प्रो. डॉ. तरन्नुम शकील ने नेत्रदान के महत्व पर जागरूकता व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी लौटाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय एवं पुनीत कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि नेत्रदान केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि किसी की अंधेरी दुनिया में उजाले की नई शुरुआत है। नेत्रदाताओं और उनके परिवारों का यह योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी है और जन-जागरूकता के माध्यम से नेत्रदान के इस पुनीत अभियान को और व्यापक बनाया जा सकता है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना

Thu Sep 10 , 2026
नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास में सुविधाओं का विस्तार, करीब 100 बच्चों को मिलेगा शिक्षा और संरक्षण का सहारा देहरादून : किसी बच्चे के लिए घर सिर्फ चार दीवारें नहीं होता, बल्कि सुरक्षा, अपनापन और सपनों की पहली पाठशाला होता है। लेकिन जिन बच्चों के सिर से माता-पिता का […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!