चमोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईटी एक्ट की फरार महिला अभियुक्ता गोवा से गिरफ्तार

चमोली : जनपद चमोली में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चमोली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आईटी एक्ट में लंबे समय से फरार चल रही एक महिला अभियुक्ता को दक्षिणी गोवा से गिरफ्तार किया है।

 

माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट पोखरी द्वारा फौजदारी वाद संख्या-23/2023, धारा-420 IPC व 66 D IT Act में अभियुक्ता मारिया गोरेटी कारदोषी पुत्री कलेवडियो कारदोषी निवासी- नवागुल्ली, थाना कोलवा, दक्षिणी गोवा के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। अभियुक्ता शातिर प्रवृत्ति की होने के कारण लगातार गिरफ्तारी से बचती रही।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में अभियुक्ता की तलाश हेतु एक विशेष पुलिस टीम गठित कर गोवा रवाना की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और स्थानीय सूचनाओं की मदद से काफी प्रयासों के बाद अभियुक्ता उपरोक्त को गोवा से गिरफ्तार कर जनपद चमोली लाया गया। जिसे 17 अप्रैल को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में कोताही बर्दास्त नही – डीएम गौरव कुमार

Sat Apr 18 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली बर्दास्त नहीं होगी। सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण पर जोर देना होगा। कहा कि लंबित […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!