पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईवे पर अवैध हूटर बजाने वाले वाहन चालक पर जुर्माना

श्रीनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक कार चालक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन में अवैध हूटर लगाकर तेज हूटिंग करते हुए पाया गया। पुलिस टीम ने तत्काल वाहन को रोककर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए हूटर को कब्जे में लिया। इसके अतिरिक्त ब्लैक फिल्म चढ़ाकर चल रहे वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए मौके पर ही वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई तथा संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

पौड़ी पुलिस की अपील:

यातायात नियमों का पालन करें। अवैध हूटर, ब्लैक फिल्म एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टिहरी झील क्षेत्र को बनाया जाएगा ग्लोबल डेस्टिनेशन, मुख्य सचिव ने व्यापक प्लान तैयार करने के दिए निर्देश 

Fri May 8 , 2026
देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कवायद तेज कर दी है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर टिहरी झील रिंग रोड और आसपास के क्षेत्रों को […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!