उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं

देहरादून। ग्रामीण महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण, डिजिटल वित्तीय समावेशन और आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तराखंड में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। सचिव, ग्राम्य विकास विभाग धीराज सिंह गर्ब्याल की उपस्थिति में उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (USRLM), हिमोत्थान सोसायटी एवं Anniyam Payment Solutions Pvt. Ltd. के मध्य “SHG Banking Digitization for Improved Financial Inclusion and Livelihood Outcomes” परियोजना के लिए गैर-वित्तीय अनुबंध (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह परियोजना टाटा ट्रस्ट्स के वित्तीय सहयोग से संचालित की जाएगी।

कार्यक्रम में अपर सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूएसआरएलएम झरना कमठान, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूएसआरएलएम प्रदीप कुमार पाण्डेय, हिमोत्थान सोसायटी के अधिशासी निदेशक डा. विनोद कोठारी, टाटा ट्रस्ट्स के कार्यक्रम अधिकारी अंकित यादव तथा Anniyam Payment Solutions Pvt. Ltd. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ई. वी. मणिगंडन मौजूद रहे।

परियोजना के प्रथम चरण में राज्य के छह जनपदों के नौ विकासखंडों में आगामी तीन वर्षों तक इसे संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की बैंकिंग एवं वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को डिजिटल माध्यम से मजबूत करना, ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं तक सरल पहुंच उपलब्ध कराना तथा वित्तीय समावेशन को ग्राम स्तर तक प्रभावी रूप से विस्तारित करना है।

परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों का ई-केवाईसी आधारित डिजिटल ऑनबोर्डिंग, बैंकिंग प्रणालियों से एकीकरण और स्वचालित डिजिटल बुक-कीपिंग प्रणाली लागू की जाएगी। इसके माध्यम से समूहों को गांव स्तर पर ही बचत, आंतरिक ऋण, बैंक ऋण, ऋण पुनर्भुगतान एवं अन्य डिजिटल वित्तीय सेवाएं उपलब्ध होंगी।

साथ ही बीसी सखी मॉडल के जरिए जमा, निकासी, डीबीटी भुगतान और अन्य डोरस्टेप बैंकिंग सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं को बैंक शाखाओं तक बार-बार जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। परियोजना के तहत महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए महिला उद्यमों की स्थापना का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि यह पहल राज्य में डिजिटल वित्तीय समावेशन एवं महिला सशक्तिकरण को नई गति देगी और “लखपति दीदी” अभियान को मजबूत बनाएगी। सचिव ग्राम्य विकास विभाग ने भविष्य में इस परियोजना को अन्य बैंकों के माध्यम से पूरे राज्य में लागू करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में हिमोत्थान सोसायटी के आरयूपी हेड राजेन्द्र सिंह कोश्यारी, वित्त एवं प्रशासनिक अधिकारी मो. शरीफ, टीम लीडर दिवाकर पुरोहित, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार, कार्यक्रम अधिकारी रोहित फर्तियाल एवं कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र सिंह बोरा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि विकास और पलायन रोकने के लिए “स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति, 2026” को मंजूरी

Thu May 14 , 2026
  11 पर्वतीय जिलों के 275 गांवों को 05 वर्षों में चकबंदी से जोड़ने का लक्ष्य विवाद रहित गांवों को प्राथमिकता; न्यूनतम 10 हेक्टेयर भूमि या 25 काश्तकारों की लिखित सहमति अनिवार्य नीति की कड़ाई से मॉनिटरिंग के लिए उच्चाधिकार समिति (HPC) का हुआ गठन देहरादून। राज्य मंत्रिमंडल द्वारा राज्य […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!