कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कोटद्वार आगमन, सुवेनियर शॉप्स एंड स्टडी सेंटर का हुआ उद्घाटन

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने स्वास्थ्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध उनियाल के कोटद्वार-पाखरौ आगमन पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने संयुक्त रूप से “सुवेनियर शॉप्स एंड स्टडी सेंटर” का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के समक्ष कोटद्वार क्षेत्र से जुड़ी वन विभाग संबंधी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कोटद्वार का वन क्षेत्र पर्यटन एवं रोजगार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसके समुचित विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने विशेष रूप से कोटद्वार से जंगल सफारी को शीघ्र प्रारंभ किए जाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जंगल सफारी शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा कोटद्वार की पहचान एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में और अधिक मजबूत होगी।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार वन संरक्षण एवं पर्यटन विकास के बीच संतुलन स्थापित करते हुए जनहित में आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के अंत में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंत्री सुबोध उनियाल का कोटद्वार आगमन पर आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र के विकास हेतु उनके सहयोग की अपेक्षा जताई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी में डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण

Wed Jun 17 , 2026
पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित डॉ. अंबेडकर   जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!