चमोली : नीट परीक्षा 2026 में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

चमोली : आगामी 03 मई 2026 को आयोजित होने वाली यूजीसी-नीट परीक्षा को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है।जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशों के क्रम में अभ्यर्थियों की सुविधा और सहायता के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
परीक्षा के दिन यदि किसी अभ्यर्थी को ट्रैफिक जाम, मार्ग अवरोध, या अन्य किसी कारणवश परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे तत्काल हेल्पलाइन नंबर 9411352136/ 7895500501 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य समस्या या आपात स्थिति में भी इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पूर्व परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में घबराने के बजाय हेल्पलाइन का उपयोग करें। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि प्रत्येक अभ्यर्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने का समान अवसर मिल सके।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित, दिए निर्देश

Tue Apr 28 , 2026
कुंभ मेला से जुड़े निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से संपादित करने के साथ ही कांवड़ के दौरान यातायात प्रबंधन व सुरक्षा उपायों को लेकर विचार-विमर्श कर तय की गई रणनीति मेलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के साथ ही कांवड़ के दौरान निर्माण कार्यों को लेकर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!