रेड अलर्ट और भूस्खलन के बीच चारधाम यात्रा रोकी गई, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

पौड़ी : उत्तराखण्ड में लगातार हो रही भारी वर्षा, भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट तथा चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए सोमवार को एहतियात के तौर पर चारधाम यात्रा का संचालन अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए रोकने का निर्णय लिया गया है।

गढ़वाल आयुक्त ने संबंधित जिलाधिकारियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर मौजूद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए तथा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही आगे की यात्रा कराई जाए। साथ ही मीडिया एवं अन्य माध्यमों से जनसामान्य और तीर्थयात्रियों तक समय पर सही जानकारी पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय केवल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वर्तमान मौसम एवं मार्ग की स्थिति के मद्देनज़र एहतियाती उपाय के रूप में लिया गया है। मार्ग सुरक्षित होने और परिस्थितियां सामान्य होने पर यात्रा का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा।

तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करें तथा मौसम और मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक संबंधित जनपद प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाखों का शौचालय बना शोपीस, कालेश्वर में जनता परेशान

Mon Jul 20 , 2026
कर्णप्रयाग (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे से सटे कर्णप्रयाग नगर क्षेत्र से करीब पांच किमी दूर कालेश्वर में पर्यटन विभाग की ओर से लाखों रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है। रखरखाव के अभाव में यह सुविधा शोपीस बनकर रह गई है, जबकि प्रतिदिन बड़ी संख्या […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!