रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस ने रसोई गैस संकट को लेकर गटर नाले से गैस उत्पन कर चाय व पकोड़े तलने के साथ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को खाली गैस चूल्हों के साथ गोपेश्वर बस स्टेशन पर एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहे अनुसार गटर नाले से गैस उत्पन्न कर गैस चूल्हे पर चाय व पकोड़े तलने का प्रयोग कर विरोध प्रर्दशन किया। उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस के संकट से लोगों में अफरा तफरी मची है। सरकार गैस सिलेंडरों की कमी न होने के हवा हवाई दावे कर रही है। असलियत यह है कि लोगों को एक अदद गैस सिलेंडर पाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। यह संकट दूर होने वाला नहीं है। इसलिए सरकार को इस मसले को गंभीरता से लेते हुए गैस संकट दूर करने के प्रयासों में जुटना चाहिए।

इस दौरान कांग्रेस नगराध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, विक्रम नेगी, रविन्द्र बत्र्वाल, मुकुल बिष्ट, महेन्द्र नेगी, गिरीश आर्य, मदन सेमवासी, मदन लोहानी, जयवीर नेगी, प्रदीप नेगी, गोपाल रावत, विक्रम शाह, लीला रावत, यमुना कुंवर, सुनीता खनेड़ा, रवीना, गंगा देवी, रीना आदि विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित

Sun Mar 15 , 2026
कल्जीखाल : बाल विकास परियोजना कल्जीखाल द्वारा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सभा दिवई की ग्राम प्रधान अनुसुया देवी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाते […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!