डीएम अपूर्वा पाण्डेय ने दुगनाकुरी तहसील एवं उपकोषागार का किया निरीक्षण

बागेश्वर । जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने दुगनाकुरी तहसील एवं उपकोषागार का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं, सरकारी अभिलेखों और आपदा राहत संसाधनों का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और अभिलेखों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने आपदा राहत सामग्री और खाद्यान्न के भंडारण की समीक्षा करते हुए जरूरतमंदों एवं आपदा प्रभावितों को समय पर राहत उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही तहसील परिसर में साफ-सफाई और कार्यालयी व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार भूपाल गिरी गोस्वामी सहित राजस्व विभाग एवं उपकोषागार के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ

Sat Nov 14 , 2026
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान संपादित किया जा रहा है। राज्य में 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!