देहरादून : नन्दा की चौकी पुल हुआ दुरूस्त, आवाजाही हुई शुरू

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। नंदा की चौकी पर जो पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, उसे 12 घंटे के भीतर दुरूस्त कर आवाजाही के लिए शुरू कर दिया गया है। आपको बता दे कि, भारी बारिश के चलते पुल की एप्रोच रोड पर गड्ढा बन गया था, जिससे आवाजाही पूरी तरीके से पुल के ऊपर से वाहनों की बाधित हो गई थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा इसका संज्ञान लिया गया और PWD विभाग को निर्देश दिए गए कि, पुल की मरम्मत युद्ध स्तर पर की जाए। दिनभर जो गढ्ढा एप्रोच रोड पर बना हुआ था, उसे भरने का काम शाम तक पूरा कर लिया गया।

पिछले साल भारी बारिश के चलते पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था और 12 जुलाई को पुल को फिर से आवाजाही के लिए खोला गया, लेकिन भारी बारिश के चलते फिर से पुल की एप्रोच रोड पर गड्ढा बन गया था, जिसे अब दूरूस्त कर लिया गया है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट : इन जिलों में 29 जुलाई को स्कूल बंद..

Wed Jul 29 , 2026
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून द्वारा 29 जुलाई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर उत्तराखंड के बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल और चम्पावत जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बुधवार, 29 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!