रुद्रप्रयाग : फाटा-बड़ासू मार्ग पर गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग : जनपद के फाटा और बड़ासू के बीच तरसाली के समीप बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाहन संख्या UK13CA0826 का डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना शाम 8:43 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को मोबाइल के माध्यम से मिली।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीमों को मौके पर रवाना किया। संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान डंपर में सवार दो लोगों की तलाश शुरू की गई।

रेस्क्यू टीम ने एक व्यक्ति संजय राणा (लगभग 45 वर्ष) का शव बरामद कर सड़क तक पहुंचा दिया। वहीं दूसरे व्यक्ति मोहन के शव का स्थान चिन्हित कर लिया गया है, जिसे बाहर निकालने की कार्रवाई जारी है।

घटनास्थल पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा देर रात तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रावण संक्रांति पर खुले फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट, महिला पुजारी ने किया भगवान का पुष्प श्रृंगार

Sat Jul 18 , 2026
चमोली : जिले की उर्गम घाटी में समुद्र तल से लगभग 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध श्री फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट गुरुवार को श्रावण संक्रांति के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और पौराणिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के साथ ही […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!