नैनीताल में रिफॉर्म उत्सव की व्यापक तैयारियां शुरू, नागरिकों से सुधार संबंधी सुझाव आमंत्रित

नैनीताल : भारत सरकार की राष्ट्रव्यापी पहल ‘रिफॉर्म उत्सव’ के अंतर्गत जनपद नैनीताल में प्रशासनिक सुधारों को गति देने के लिए व्यापक तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं।

इस संबंध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि ‘रिफॉर्म उत्सव’ का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य हितधारकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर सरकारी प्रक्रियाओं एवं सेवाओं में सुधार लाना, विभागीय कार्यप्रणाली को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना तथा कार्यक्रम में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित विभाग निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर अपनी सेवाओं से जुड़ी ऐसी समस्याओं एवं जटिल प्रक्रियाओं को चिह्नित करेंगे, जिनमें सुधार की आवश्यकता है। नागरिकों से प्राप्त उपयोगी सुझावों का परीक्षण कर उन्हें समयबद्ध रूप से वास्तविक सुधारों में बदला जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘रिफॉर्म उत्सव’ का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत शिकायतों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि ऐसे सुधारात्मक सुझाव प्राप्त करना है जिनसे बड़ी संख्या में नागरिकों को लाभ मिले, व्यवस्था की मूल समस्या का समाधान हो और जिन्हें अन्य क्षेत्रों में भी मॉडल के रूप में लागू किया जा सके।

अभियान हेतु समय-सारिणी निर्धारित की गई है जिसमें 11 सितंबर से प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्य किया जाएगा।

2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जन मंथन चरण के दौरान ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों से सुधार संबंधी सुझाव प्राप्त किये जायेंगे।

10 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक विचार विमर्श। इस अवधि में विभागों द्वारा प्राप्त सुझावों की समीक्षा कर उन्हें तात्कालिक एवं मध्यम अवधि के सुधारों में वर्गीकृत किया जायेगा तथा अंतर-विभागीय सुधारों हेतु समन्वित कार्ययोजना तैयार की जायेगी।

10 अक्टूबर से 20 दिसम्बर तक जन समाधान चरण के तहत इसमें चयनित सुधारों को लागू करने, प्रगति की निगरानी एवं विभागीय उत्तरदायित्व व समय-सीमा निर्धारित करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

25 से 27 दिसम्बर तक संकल्प सिद्धि समापन समारोह में सफल सुधारों, बेहतर कार्यप्रणालियों एवं उनके परिणामों को प्रदर्शित किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने आम नागरिकों , पंचायतीराज संस्थाओं, नगरीय निकायों, शिक्षण संस्थानों, महिला स्वयं सहायता समूहों, किसान ,एवं व्यापारिक संगठनों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की है।

उन्होंने जन-सामान्य से अनुरोध किया है कि विभागीय योजनाओं में प्रक्रियागत जटिलताओं और समस्याओं से सम्बन्धित सुधारों, पारदर्शिता, योजनाओं से अधिकाधिक जनमानस से जुड़ने संबंधी उपायों पर अपने अमूल्य सुझाव

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, नैनीताल को ई-मेल आईडी – nainitaldsto@gmail.com पर प्रेषित करें।

साथ ही जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक नागरिकों को सुझाव देने हेतु प्रेरित करें।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

Wed Sep 9 , 2026
  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग एवं गुणवत्तापूर्ण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!