पौड़ी में गुलदार का कहर, घास लेने गई महिला पर किया हमला

पौड़ी : गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कोट ब्लॉक के बाडयू गांव में एक बेहद दुखद और दर्दनाक घटना सामने आई, जहां गुलदार के हमले में एक महिला की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बाडयू गांव निवासी प्रभा देवी, पत्नी मातबर सिंह, अपने पुराने मकान के पास घास लेने के लिए गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि हमले के बाद गुलदार महिला को घसीटते हुए पुराने मकान के खंडहर की ओर ले गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग तथा पुलिस को जानकारी दी गई।

सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची  vhin महिला की मौत के बाद गांव में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीण लगातार आदमखोर गुलदार को मारने की मांग कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि जनता के भारी दबाव और सुरक्षा के मद्देनज़र वन विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए गुलदार को मार गिराया। इसके बाद ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली, लेकिन घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

फिलहाल वन विभाग मामले की जांच कर रहा है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। यह घटना एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर चुनौती को सामने लाती है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- साढ़े चार साल में 33 हजार से अधिक को मिला रोजगार

Wed Jun 10 , 2026
  युवाओं के भविष्य से नहींं होने देंगे कोई समझौता, रिकॉर्ड समय में हो रहीं भर्तियां : सीएम धामी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शहरी विकास, कौशल […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!