कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन

कोटद्वार: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के आरोप में कोटद्वार नगर मंडल के उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्हें तत्काल प्रभाव से सभी पदों एवं दायित्वों से मुक्त करते हुए संगठन की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

इस संबंध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष कुंज अग्रवाल की ओर से 30 सितंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। विज्ञप्ति में बताया गया कि जिला कोटद्वार के जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा, प्रदेश जिला प्रभारी अजय उनियाल एवं जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है।

अभिषेक अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण संगठन के सभी पदों और जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। साथ ही उन्हें छह वर्ष के लिए संगठन की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।

 

 

 

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन

Thu Oct 1 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। मानदेय बढ़ाने और सेवानिवृत्ति पर आर्थिक सहायता की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बुधवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के सम्मुख धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। आंगनवाडी कार्यकत्री […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!