कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

कोटद्वार: भाबर क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी प्रेरणा बिष्ट ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर कोटद्वार और पौड़ी गढ़वाल का नाम रोशन किया है। गया में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान उन्हें भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्रदान किया गया।

प्रेरणा मूल रूप से सतपुली क्षेत्र के मलेठी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के बाद उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनने के अपने लक्ष्य को लेकर तैयारी शुरू की। कड़ी मेहनत, अनुशासन और कठिन प्रशिक्षण के बाद उन्होंने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

गया में आयोजित पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट जनरल ले वान हुआंग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूरा करने वाले कैडेट्स को भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्रदान किया गया।

प्रेरणा के सेना में लेफ्टिनेंट बनने की खबर से उनके परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। उनके पिता सुधीर बिष्ट रिलायंस रिटेल लिमिटेड में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता संतोषी बिष्ट योग शिक्षिका हैं।

प्रेरणा की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार का गौरव बढ़ाया है, बल्कि कोटद्वार और पूरे पौड़ी गढ़वाल को भी गौरवान्वित किया है। पहाड़ की बेटी का भारतीय सेना में अधिकारी बनना क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा का संदेश है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प

Wed Sep 9 , 2026
हल्द्वानी। उत्तराखंड में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। कार्यसमिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!