शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में रोजगार के अवसरों पर व्याख्यान

नंदानगर : शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर, चमोली में कैरियर काउंसलिंग के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ अभिषेक विक्रम ने भविष्य में कैरियर की संभावनाएं संबंधित विषय पर अपना व्याख्यान दिया। पहाड़ी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों पर वक्ता ने छात्रों को जानकारी दी। स्नातक स्तर के पश्चात महाविद्यालय के छात्रों के लिए किन किन संभावित क्षेत्रों में अवसर हो सकते हैं तथा तैयारी किस प्रकार की जा सकती है,कैरियर ट्री के माध्यम से डॉ विक्रम ने जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो. विद्याशंकर शर्मा(प्राचार्य), संयोजक डॉ आशु रौलेट,डॉ दीपा, डॉ अब्दुल अहद, महाविद्यालय के समस्त कर्मचारीगण एवं छात्र उपस्थित थे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चैत्र नवरात्रि आज से प्रारंभ, कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा

Thu Mar 19 , 2026
देहरादून: आज गुरुवार से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हो गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार यह नौ दिवसीय उत्सव माता भगवती की आराधना, संकल्प, साधना और सिद्धि का विशेष समय माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु उपवास, पूजा-पाठ और ध्यान के माध्यम से […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!