कोटद्वार : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गेप्स ने किया असल देव वृक्षारोपण

कोटद्वार : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति (गेप्स) के तत्वावधान में झंडीचौड़ में “असल देव वृक्षारोपण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली संवर्धन तथा समाज में वृक्षों के प्रति जागरूकता एवं प्रेम की भावना को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर आम, नींबू, आंवला एवं अमरूद के फलदार पौधों का विधिवत रोपण किया गया। कार्यक्रम में गेप्स के संस्थापक राम भरोसा कंडवाल, दिनेश चौधरी, मनमोहन काला, इंजीनियर जगत सिंह नेगी तथा शकुंतला चौधरी ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि वृक्ष ही वास्तविक देवता हैं, जो बिना किसी भेदभाव के मानव जीवन को प्राणवायु, फल, छाया और पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधारोपण को एक सामाजिक एवं नैतिक दायित्व के रूप में अपनाना चाहिए।

गेप्स संस्थापक राम भरोसा कंडवाल ने कहा कि संस्था द्वारा चलाया जा रहा “असल देव वृक्षारोपण अभियान” केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Wed Jul 29 , 2026
पौड़ी : मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन स्थित वीसी कक्ष में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित प्रकरणों की समीक्षा, पीड़ितों को […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!