भालू के हमले में एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल

  • घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर किया रेफर

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के ग्राम नेल-सिदेली में शुक्रवार को भालू ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम नेल-सिदेली की महिलाएं चारापत्ति लेने जंगल की ओर गई थी कि अचानक दो महिलाओं पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भागने के दौरान एक महिला चट्टान से नीचे जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। हमले के दौरान चट्टानसे गिरी महिल विमला देवी पत्नी चंद्रशेखर नेगी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लक्ष्मी देवी पत्नी गजेंद्र नेगी (42) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पोखरी चिकित्साल की डॉ. शनि चैधरी ने बताया कि भालू के हमले में एक महिला की मौत हुई है, जबकि गंभीर घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतका के शव के पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की टीम पोखरी पहुंच रही है। तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी और वन विभाग के दारोगा मोहन बत्र्वाल भी मौके पर मौजूद रहे। घायल महिला के साथ वन विभाग की टीम श्राी श्रीनगर गई है और वहां उपचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग कर रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में भालू की सक्रियता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने किया किसान-केंद्रित मनोरमा कृषि रक्षक एप का शुभारंभ

Sat Sep 5 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति की ओर से विकसित किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने एप को किसानों और स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी पहल बताते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!