पौड़ी गढ़वाल : 3 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

देवप्रयाग : ऑपरेशन प्रहार” के तहत पौड़ी पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड़ने के अभियान में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशों पर जनपदभर में नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक नेटवर्क को चिन्हित कर उसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा दिन-रात सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं। 

बीती 26 जुलाई को थानाध्यक्ष देवप्रयाग अमरजीत रावत के नेतृत्व में थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक कार संख्या UK12 V-4532 को रोककर उसमें सवार व्यक्तियों से पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो युवकों (रजत नेगी निवासी पौड़ी के कब्जे से 5.30 ग्राम स्मैक तथा काफिल सिद्दकी उर्फ कपिल निवासी धारा रोड, पौड़ी के कब्जे से 5.03 ग्राम स्मैक) कुल 10.33 ग्राम स्मैक बरामद हुई। मादक पदार्थ बरामदगी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार करते हुए प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे स्मैक को देहरादून से कम कीमत पर खरीदकर अधिक कीमत पर बेचने के उद्देश्य से ला रहे थे। पुलिस द्वारा इस संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं जानकारी जुटाई जा रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि उक्त मादक पदार्थ उन्हें किस व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराया गया तथा इसके वितरण एवं बिक्री में अन्य कौन-कौन व्यक्ति शामिल हैं। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध थाना देवप्रयाग पर मु०अ०सं० 02/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास एवं नशा तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। 

 

 अभियुक्त गणो का नाम पताः-

  1. रजत नेगी (उम्र-21 वर्ष) निवासी- पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल
  2. काफिल सिद्दकी उर्फ कपिल (उम्र-24 वर्ष) निवासी- धारा रोड़ पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल।

 

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0-02/2026, धारा- 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट

 

बरामद माल

  •  कुल 10.33 ग्राम स्मैक (03 लाख रू0 लगभग)

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 93 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Tue Jul 28 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क संपर्क, पर्यटन, पुलिस अवसंरचना आदि को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल ₹ 93 करोड की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोडा में गोल्जू मंदिर के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!