राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कांग्रेस से मांगा जवाब

  • तीरथ सिंह रावत बोले-उत्तराखंड के सपूतों के सम्मान को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर रखे कांग्रेस

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत कर कांग्रेस नेतृत्व से सवाल किया कि राहुल गांधी की टिप्पणी पर पार्टी का आधिकारिक रुख क्या है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान और उत्तराखंड के गौरवशाली सपूतों के योगदान का मुद्दा उठाया।

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अजीत डोभाल ने दशकों तक देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उत्तराखंड की धरती से जुड़े ऐसे व्यक्तित्व का योगदान प्रदेश के गौरव से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहे व्यक्ति के संबंध में सार्वजनिक संवाद में मर्यादा और सम्मान बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने दिवंगत जनरल बिपिन रावत और अजीत डोभाल जैसे व्यक्तित्व देश को दिए हैं, जिनका जीवन राष्ट्रसेवा और देश की सुरक्षा से जुड़ा रहा है। भाजपा ने कांग्रेस से स्पष्ट करने की मांग की कि राहुल गांधी की टिप्पणी पार्टी का आधिकारिक मत है या नहीं।

उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयरस्ट्राइक और आतंकवाद के खिलाफ भारत की सैन्य कार्रवाइयों को लेकर हुई राजनीतिक बहस का भी जिक्र किया गया। कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर राजनीतिक दलों को तथ्यों और जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। सरकार की नीतियों की आलोचना करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान बनाए रखना भी जरूरी है। रावत ने इस मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व से अपना रुख स्पष्ट करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सपूतों के योगदान और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर रखा जाना चाहिए।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री विनोद कनवासी, दशोली प्रमुख विनीता देवी, पूर्व प्रमुख नन्दन सिंह व भगत सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र हटवाल, हर्षवर्धन मैठाणी, आरती रावत, सतेश्वरी टम्टा आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौचर रेलवे टनल में हादसे से निपटने के लिए मॉकड्रिल, NDRF-SDRF ने परखी बचाव तैयारियां

Wed Oct 14 , 2026
मॉकड्रिल में पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग ने किया संयुक्त अभ्यास गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गौचर में निर्माणाधीन रेलवे टनल में हादसे की स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!