दिवाली की रात मोबाइल चलाते समय 250 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने बचाई जान

कर्णप्रयाग। चमोली जिले के कर्णप्रयाग विकासखंड के बणसोली गांव में दिवाली की रात एक बड़ा हादसा हो गया। मोबाइल पर काम करते समय 24 वर्षीय युवक अनुज नेगी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। खाई में भारी चट्टानें होने के कारण ग्रामीणों को युवक तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ से मदद मांगी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्गम रास्ते और खाई में मौजूद चट्टानों के बीच टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक तक पहुंच बनाई। इसके बाद सुरक्षित तरीके से उसे खाई से बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद अनुज नेगी को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय युवक मोबाइल पर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में गिर गया। एसडीआरएफ और पुलिस की तत्परता से युवक को समय रहते खाई से बाहर निकाल लिया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : सब्जी की दुकान को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने की कार्रवाई

Tue Nov 10 , 2026
पौड़ी : सोशल मीडिया पर 8 नवंबर को श्रीनगर क्षेत्र में सब्जी की दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पौड़ी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर विवाद में शामिल […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!