ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बढ़ी ठिठुरन

  • हेमकुंड, बदरीनाथ और रुद्रनाथ की पहाड़ियों पर बर्फबारीय लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह से बदले मौसम के बीच हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ और रुद्रनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ गिर रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर निचले इलाकों में भी दिखाई देने लगा है और ठंड बढ़ गई है।

गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। निचले क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू हो गई। पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर दिखाई देने से मौसम में अचानक ठंडक बढ़ गई।

तापमान में गिरावट के चलते निचले क्षेत्रों में लोगों ने भी गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। सुबह और शाम ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम ने सितंबर में ही सर्दियों की दस्तक का अहसास करा दिया है।उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से बदरीनाथ, हेमकुंड और रुद्रनाथ क्षेत्र में ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव से पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को भी ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहना होगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मलेशिया तक गूंजेगी उत्तराखंड की संस्कृत और रामायण परंपरा, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने मलेशियाई चार्ज डी अफेयर्स शरीफा एज्नीदा वफा से की मुलाकात

Sat Sep 19 , 2026
सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार की मलेशियाई उच्चायोग में अहम पहल, रामायण-भाषा और साझा सांस्कृतिक विरासत पर भारत-मलेशिया मिलकर करेंगे काम नई दिल्ली। उत्तराखंड की देवभाषा संस्कृत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने और भारत-मलेशिया के सदियों पुराने सांस्कृतिक रिश्तों को संस्कृत एवं रामायण की साझा विरासत से और […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!