राहुल गांधी के पौड़ी दौरे को लेकर विशेष यातायात प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

पौड़ी : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित पौड़ी गढ़वाल में कार्यक्रम के दृष्टिगत कस्बा पौड़ी में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। कार्यक्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन तथा आमजन हेतु यातायात को सुलभ एवं सुचारू बनाए रखने के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा यातायात प्लान जारी किया गया है। कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों, वाहन चालकों एवं आगंतुकों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

कृपया अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें तथा यातायात पुलिस एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। अनावश्यक रूप से कार्यक्रम स्थल एवं वीआईपी रूट पर भीड़ एकत्र न करें तथा आवागमन के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। आपका धैर्य, अनुशासन एवं सहयोग न केवल यातायात व्यवस्था को सुगम बनाएगा, बल्कि कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफल बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

यातायात डायवर्ट रूट

➡ कोटद्वार, सतपुली, खिर्सू, पाबो एवं बुआखाल की तरफ से आने वाले वाहनों को बुआखाल – हनुमान मंदिर – नागदेव रोड मार्ग से होते हुए कमिश्नर आवास से पहले पार्क कराया जाएगा।

 

➡ श्रीनगर की ओर से आने वाले वाहनों को छतरीधार – बुआखाल मार्ग से होते हुए नागदेव रोड पर पार्क किया जाएगा।

 

➡ देवप्रयाग से आने वाले वाहनो को SSP आवास तिराह एवं न्यायालय तिराह से डायवर्ट कर नए बस स्टैंड पर पार्क किया जाएगा।

 

➡ टेका रोड की तरफ से आने वाले वाहन टेका रोड पर एवं ल्वाली से आने वाले वाहन ल्वाली रोड़ पर ही पार्क होगें।

 

प्रतिबंधित यातायात मार्गः

– थाना तिराहा से कण्डोलिया तिराहा की तरफ कोई वाहन संचालित नहीं होगा।

– न्यायालय तिराहा से कण्डोलिया पार्क की तरफ कोई वाहन संचालित नहीं होगा।

– छतरीधार से कण्डोलिया तिराहा की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। 

– कमिश्नर आवास से कण्डोलिया तिरहा की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा 

– कण्डोलिया से रांसी स्टेडियम वीवीआईपी रूट पर अनाधिकृत वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा

 

आकस्मिक एवं आपातकालीन सेवाओं हेतु विशेष व्यवस्थाः-

जनहित एवं आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए  इस दौरान एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन, चिकित्सा सहायता वाहन, पुलिस रिस्पांस वाहन तथा अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवा वाहनों के आवागमन को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में इन वाहनों को त्वरित, सुरक्षित एवं निर्बाध मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश के सात जिलों में की गई मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, आदेश हुए जारी..

Thu Jun 4 , 2026
देहरादून। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय द्वारा जनहित में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) की तैनाती की गई है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!