उत्तराखंड में दवा फैक्ट्री पर STF का छापा, संदिग्ध दवाएं और 100 पेटी शराब बरामद

बाजपुर (उधमसिंह नगर)। उत्तराखंड STF, ड्रग विभाग, राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात बाजपुर स्थित कोवियल बायोटेक फैक्ट्री में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके से लाखों रुपये मूल्य की संदिग्ध अंग्रेजी दवाएं तथा करीब 100 पेटी हरियाणा निर्मित शराब बरामद की है। प्रारंभिक जांच के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार हाईवे स्थित जियो पेट्रोल पंप के सामने हिमालयन फैक्ट्री के पास स्थित कोवियल बायोटेक फैक्ट्री पर संयुक्त टीम ने अचानक दबिश दी। ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में फैक्ट्री और गोदाम में रखी दवाओं के स्टॉक की जांच की गई। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में दवाएं संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें कब्जे में ले लिया गया।

तलाशी के दौरान गोदाम से करीब 100 पेटी हरियाणा निर्मित शराब भी बरामद हुई। अधिकारियों ने अन्य नशीले पदार्थों की मौजूदगी की संभावना को देखते हुए जांच तेज कर दी है। देर रात तक टीम दस्तावेजों, स्टॉक रजिस्टर और बरामद सामग्री का मिलान करती रही।

कार्रवाई में एसटीएफ निरीक्षक विकास चौधरी, एसआई विपिन जोशी, एसआई केजी मठपाल, ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर निधि शर्मा, दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह सहित एसटीएफ, ड्रग विभाग, राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जांच में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में खुल सकती हैं नई संभावनाएं, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Sun Jul 19 , 2026
धामी सरकार की पहल : सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन तलाशने की कवायद देहरादून : उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को बदलने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह पहाड़ों के आर्थिक और सामाजिक भविष्य को भी नई दिशा देने वाली परियोजना मानी जा रही है। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!