लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, चार माह तक होंगे दर्शन

चमोली : जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित भ्यूंडार घाटी में 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में प्रातः 11 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। अब आगामी 4 माह तक श्रद्धालु यहां लक्ष्मण जी के दर्शन और पूजा अर्चना कर सकेंगे।

भ्यूंडार घाटी में दंडी पुष्कर्णी सरोवर के समीप स्थित यह पवित्र मंदिर सनातन आस्था के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्म और हिमालयी संस्कृति का अद्भुत संगम है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्री राम के अनुज लक्ष्मण जी ने यहां त्रेतायुग में तपस्या की थी। जिसके चलते यह एकमात्र मंदिर है, जहां लक्ष्मण जी की पूजा अर्चना भगवान श्री राम और सीता माता के बिना की जाती है। कपाट खुलने के मौके पर यहां मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामोत्थान परियोजना से चमोली में मजबूत हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आईएफएडी के सहयोग से 29 हजार परिवारों की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहे ग्रामीण

Fri May 22 , 2026
ग्रामोत्थान परियोजना चमोली में 29 हजार परिवारों की आय कर रहा मजबूत सरकार की विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को स्वरोजगार के प्रदान कर रहा अवसर चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शाी सोच के परिणाम अब उत्तराखण्ड में धरातल पर दिखने लगे हैं। राज्य में ग्रामीण […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!