उत्तराखण्ड : पाकिस्तान कनेक्शन में फंसी सोनम का चौंकाने वाला सच

रूडकी : पाकिस्तानी कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार की गई सोनम को लेकर पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान में बैठे कुछ लोगों के इशारे पर सोनम ने बड़े ही गोपनीय ढंग से अलग-अलग बैक खातों में रकम भेजी थी। पुलिस को सोनम के पास से कई एटीएम कार्ड और पासबुक बरामद हुई हैं। 

दरअसल एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली महिला टीचर सोनम को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तानी कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि सोनम करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा थी और अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करती थी। पुलिस को उसके पास से कई एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और बैंक पासबुक भी बरामद हुई हैं। 

बताया जा रहा है कि कठुआ में पहले गिरफ्तार किए गए राहुल खान नामक युवक से पूछताछ के दौरान सोनम का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस टीम उत्तराखण्ड पहुंची और कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार पूछताछ में सोनम ने कबूल किया है कि उसने करीब 20 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए। इसके बदले उसे लगभग दो लाख रुपये कमीशन के तौर पर मिले। 

पुलिस के मुताबिक यह रकम यूपीआई, एटीएम और बैंक खातों के जरिए भेजी जाती थी। जांच एजेंसियों का दावा है कि सोनम अपनी एक मित्र के माध्यम से उमर नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई थी। बाद में उसकी बात उमर के कजन हसीन से कराई गई। इसके बाद पार्सल के जरिए सोनम तक एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और बैंक पासबुक पहुंचाई जाती थीं। पुलिस को शक है कि यह पूरा नेटवर्क बेहद गोपनीय तरीके से काम कर रहा था। पुलिस अब उन सभी बैंक खातों की जांच कर रही है जिनमें संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुए हैं। साथ ही सोनम के दोस्तों, रिश्तेदारों और संपर्क में आए अन्य लोगों की भी कुंडली खंगाली जा रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस नेटवर्क में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून से शव लेकर लौट रहे परिवार की गाड़ी खाई में गिरी, तीन की मौत, तीन घायल

Sun May 31 , 2026
थराली (चमोली)। चमोली जिले  के थराली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ग्राम ल्वाणी के जंगल क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक ईको वैन अनियंत्रित होकर  गहरी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!