पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखण्ड में तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंत्येष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी। इस अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के कारण, प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है, इस दौरान समस्त सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए जाएंगे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सार्वजनिक स्थानों से हटेंगे आवारा कुत्ते

Wed May 20 , 2026
नई दिल्ली। देशभर में बढ़ते आवारा कुत्तों के मामलों के बीच मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। अदालत ने स्पष्ट किया कि आवारा कुत्तों से जुड़ा मुद्दा केवल पशु संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य और लोगों की सुरक्षा से भी सीधे तौर पर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!