उत्तराखण्ड : लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों पर पहुंचे सैलानी, लग रहा है जाम

देहरादून : लॉन्ग वीकेंड के चलते मैदानी इलाकों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। वहीं पितृपक्ष के चलते बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने और हेमकुंड साहिब यात्रा के अंतिम दिनों के कारण वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इसका असर बदरीनाथ और हेमकुंड मार्ग पर साफ दिखाई दे रहा है।

शुक्रवार सुबह से ही जोशीमठ से मारवाड़ी के बीच वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। संकरे मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। करीब 14 किलोमीटर के इस मार्ग को पार करने में एक घंटे से अधिक समय लग रहा है।

 

संकरे मार्ग पर बढ़ा दुर्घटना का खतरा

जोशीमठ-मारवाड़ी मार्ग पर कई जगह वाहनों की कतार सड़क के किनारे तक पहुंच गई। संकरी सड़क पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के चलते जाम और बढ़ गया। इससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहा।

हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद होने हैं। ऐसे में यात्रा के अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं। वहीं बदरीनाथ धाम में पितृपक्ष के चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। मौसम में ठंडक बढ़ने से पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है।

 

स्थानीय लोग भी हुए परेशान

जाम का असर स्थानीय लोगों पर भी पड़ा। दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को वाहनों की कतार में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और यातायात सुचारू कराने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण व्यवस्था सामान्य करने में परेशानी हुई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ से थमी रफ्तार, देहरादून से पहुंचने में लग रहे घंटों

Sun Oct 4 , 2026
मसूरी। वीकेंड और लगातार छुट्टियों के चलते पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की भारी आमद से पर्यटन कारोबार में रौनक लौट आई है, लेकिन बड़ी संख्या में पहुंच रहे वाहनों ने शहर की यातायात व्यवस्था की परीक्षा ले ली है। देहरादून-मसूरी मार्ग पर जगह-जगह लगे लंबे जाम के कारण […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!