उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट

  • कुमाऊं और गढ़वाल में बारिश, गर्जन और तेज हवाओं का दौर; 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 6 से 11 अक्टूबर तक उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अधिकांश मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम निदेशक डॉ.सी.एस तोमर के अनुसार, 6 से 8 अक्टूबर तक 4200 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 9 से 11 अक्टूबर के बीच करीब 3800 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी के आसार हैं।

इन जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट

चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, 6 और 7 अक्टूबर को नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वोटर लिस्ट विवाद पर विपक्ष का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग

Tue Oct 6 , 2026
नई दिल्ली। वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष ने मंगलवार को चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेडिंग […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!