मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 लोगों की हुई मौत

इंफाल। मणिपुर राज्य में हिंसा बंद होने का नाम नहीं ले रही है। कल फिर हिंसा प्रभावित मणिपुर के कामजॉग और उखरुल जिलों में हथियारबंद गुटों के बीच हुई झड़प में एक महिला समेत पांच लोगों की जान चली गई।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नगा बहुल कामजोंग जिले के कुकी-बहुल चसाड गांव में 22 वर्षीय युवक और 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की हत्या के बाद कुकी और नगा हथियारबंद गुटों के बीच शुरू हुई गोलीबारी शनिवार सुबह तक जारी रही। इसके बाद हुई झड़पों में 10 घरों में आग भी लगा दी गई।

जिला प्रशासन ने और हिंसा को रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू की है। एक अलग घटना में, कामंजोंग में म्यांमार सीमा के पास स्थित तांगखुल नगा बस्ती निंगचो गांव में संदिग्ध उग्रवादी घुस आए और गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। गांव में सुरक्षाबल तैनात हैं। 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शारदीय नवरात्रि में पूरण सिंह भंडारी ने राज्य शहीदों के सपने पूरा करने का माँ भगवती से मांगा आशीर्वाद

Sun Oct 11 , 2026
कुँजापुरी। उत्तराखंड विकास पार्टी के उपाध्यक्ष पूरण सिंह भंडारी ने शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती से संपूर्ण मानव जगत के कल्याण की कामना की। उन्होंने माँ कुँजापुरी से प्रार्थना की कि माँ भगवती उत्तराखंडवासियों को राज्य शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का आशीर्वाद प्रदान करे। पूरण सिंह भंडारी ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!